नशेड़ियों व अराजक तत्वों के विरुद्ध चला एसएसपी अल्मोड़ा का इवनिंग स्ट्रॉर्म टू प्वाइंटओ, चपेट में आये 8 लोग हुई चालानी कार्यवाही।

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा आज इवनिंग स्ट्रॉर्म टू प्वाइंट ओ अभियान लॉन्च किया गया। अभियान के तहत जनपद के सीओ/थाना/एसओजी/एएनटीएफ/यातायात प्रभारियों को सार्वजनिक स्थानों पर नशा/उपद्रव/ छेड़ाखानी अराजकता करने वाले खतरनाक तरीके से वाहन चलाने/यातायात नियमों की उल्लघंन करने तथा सार्वजनिक स्थानों/होटल-ढाबों में शराब पीने/पिलाने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देंश दिये गये हैं।

निर्देशों के क्रम में आज सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र देऊपा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस, एसओजी प्रभारी सुनील धानिक व एएनटीएफ प्रभारी श्री सौरभ कुमार भारती के नेतृत्व एसओजी/एण्टी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स टीम द्वारा संयुक्त औचक चैकिंग अभियान इवनिंग स्ट्रॉर्म 2.0 चलाकर कोतवाली अल्मोड़ा क्षेत्र के सुनसान/एकान्त/संदिग्ध स्थानों पर सघंन चैकिंग कर संदिग्धों की तलाशी आदि भी ली गयी। इस दौरान होटल ढाबों में शराब पीने/पिलाने वाले 8 लोगों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी तथा भविष्य में ऐसी पुनरावर्ति न करने की सख्त हिदायत दी गयी। अल्मोड़ा पुलिस का इवनिंग स्ट्रॉर्म 2.0 चैकिंग अभियान जारी रहेगा।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *