एसएसपी अल्मोड़ा का थानाध्यक्षों को निर्देश, जनपद में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों का समय – समय पर पूछते रहे हाल।
अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा पुलिस को एसएसपी ने बुजुर्गों का समय-समय पर हाल जानने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में चौखुटिया टीम एकल बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों का हाल-चाल जानने पहुँची, और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत एकल बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों का विवरण थाने के रजिस्टर में रखने व समय-समय पर उनसे मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष चौखुटिया जसविंदर सिंह के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामों में जाकर अकेले रहने वाले एकल बुजुर्गों व अन्य वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गई, तथा उन्हें थाना चौखुटिया के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें, थाना पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी। अपने घर पर पुलिस को पाकर और सहायता हेतु पुलिस के आश्वासन से सभी बुजुर्ग व वरिष्ठ नागरिक अत्यंत प्रसन्न हुए, उनके द्वारा थाना चौखुटिया पुलिस की सराहना कर आभार व्यक्त किया गया।



