एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने दी जनपद वासियों को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं।

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा ने दीपावली के पावन पर्व पर जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि दीपावली एक ऐसा पर्व है जो न केवल दीपों की रोशनी से भरपूर होता है, बल्कि यह भाईचारे, प्रेम और एकता का भी प्रतीक है। एसएसपी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं और अपनी पारिवारिक परंपराओं को बनाए रखें। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि अल्मोड़ा पुलिस सदैव जनहित में तत्पर है, और इस त्यौहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए है।

श्री पींचा ने कहा कि इस अवसर पर हमें अपनी जिम्मेदारियों का भी ध्यान रखना चाहिए, और सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए पर्व का आनंद लेना चाहिए। उन्होंने सभी से निवेदन किया कि वे एक-दूसरे के साथ मिलकर दीपावली मनाएं, जिससे समाज में भाईचारा और एकता बढ़ सके। अंत में उन्होंने सभी को सुख, समृद्धि और खुशियों से भरी दीपावली की शुभकामनाएं दी।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *