दुर्घटना में चोटिल कृष्णा हॉस्पिटल के मैनेजर डॉ. हरभजन सिंह की कुशलक्षेम जानने पहुंचे एसएसपी नैनीताल।

नैनीताल रोड स्थित ठंडी सड़क पर दुर्घटना रोकथाम को लेकर प्रशासन, नगर निगम व पीडब्ल्यूडी संग किया निरीक्षण।

ठंडी सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने को मौके पर कराई मार्किंग, तेज रफ्तार व नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई।

हल्द्वानी (नैनीताल)। बीती सायं नैनीताल रोड स्थित ठंडी सड़क पर अज्ञात बाइक सवार द्वारा हुई सड़क दुर्घटना में घायल कृष्णा हॉस्पिटल के मैनेजर डॉ. हरभजन सिंह की कुशलक्षेम जानने के लिए आज शुक्रवार एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. कृष्णा हॉस्पिटल, हल्द्वानी पहुंचे।

उन्होंने अस्पताल में जाकर डॉ. हरभजन सिंह से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उपचार कर रही डॉक्टरों की टीम से भी इलाज की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। एसएसपी ने घायल डॉक्टर, उनके परिजनों एवं अस्पताल स्टाफ को हर संभव पुलिस सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही बताया कि तेज रफ्तार से दुर्घटना करने वाले बाइक चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर वाहन को सीज कर दिया गया है।

इसी दौरान एसएसपी नैनीताल ने ठंडी सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रशासन, नगर निगम तथा पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रुप से स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कार्यदायी विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर ठंडी सड़क के संभावित स्थानों, विशेषकर स्कूल व अस्पताल के आस-पास, स्पीड ब्रेकर लगाए जाने के लिए मौके पर स्वयं मार्किंग करवाई।

सीओ हल्द्वानी एवं निरीक्षक यातायात को निर्देशित किया गया कि स्पीड ब्रेकर निर्माण की आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराई जाए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त हल्द्वानी परितोष वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी गोपाल सिंह चौहान, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, पीडब्ल्यूडी हल्द्वानी एवं नगर निगम के अधिकारी, एसएसआई हल्द्वानी रोहताश सिंह तथा पुलिस बल मौजूद रहे।

एसएसपी नैनीताल का संदेश:
सभी नागरिकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें। रैश राइडिंग व नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करते हुए अभियोग दर्ज किया जाएगा।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *