महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, SSP नैनीताल मीणा का “ऑपरेशन रोमियो” सख्ती से जारी।
नशे में स्टीयरिंग पकड़ने वाले 15 चालक गिरफ्तार, सार्वजनिक स्थानों से 113 नशेड़ी-हुड़दंगी दबोचे गए, ₹31,500/- का जुर्माना।
चेकिंग के दौरान “ऑपरेशन रोमियो” की गिरफ्त में आए 02 नशा तस्कर, काली स्कॉर्पियो से 06 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब ज़ब्त, वाहन सीज।
नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शहर में अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ऑपरेशन रोमियो अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनाँक 19 सितंबर 2025 को अभियान का नेतृत्व एसपी सिटी प्रकाश चंद्र आर्य द्वारा किया गया। अभियान में सीओ सिटी नितिन लोहनी, दीपशिखा अग्रवाल व संबंधित थाना प्रभारियों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ हल्द्वानी, मुखानी व काठगोदाम क्षेत्र में मंगलपड़ाव, मंडी क्षेत्र, सतपाल पेट्रोल पंप तिराहा, क्रियाशाला तिराहा, कैंसर अस्पताल तिराहा, भारद्वाज मेडिकल स्टोर तिराहा, मुखानी रोड, कुलियालपुरा, ठंडी सड़क, वर्कशॉप लाइन, कुसुमखेड़ा व कटघरिया में प्रभावी अभियान चलाकर व्यापक कार्यवाही की।

अभियान की प्रमुख कार्यवाही –
➡️ सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने और अशांति फैलाने वाले 113 अराजक तत्वों पर कार्यवाही करते हुए ₹31,500/- का जुर्माना वसूला गया।
➡️ नशे में वाहन चलाने वाले 15 चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए।
➡️ ओवर स्पीड में वाहन दौड़ाने वाले 11 चालकों पर कार्यवाही की गई।
ब्लैक स्कॉर्पियो से अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ –
हनुमान मंदिर के पास चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने काले रंग की स्कॉर्पियो UK05E6775 को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 72 बोतल (6 पेटी) अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1- भरत सिंह पुत्र राम सिंह निवासी दयाल बिहार, कुसुमखेड़ा
2- नीरज बिष्ट पुत्र दीवान सिंह निवासी दयाल बिहार, कुसुमखेड़ा
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना मुखानी में 60/72 अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गई।
पुलिस टीम में:
1- उप निरीक्षक वीरेंद्र बिष्ट
2- कांस्टेबल ईश्वर सिंह
3- कांस्टेबल आलोक मौजूद रहे।
अतिरिक्त कार्यवाही:
✔️ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 29 वाहन सीज किए गए।
✔️ 04 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।
नैनीताल पुलिस का संदेश:
● महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है — समाज में शांति और व्यवस्था बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
● यातायात नियमों का पालन करें।
● नशे से दूर रहें — खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों की जान भी बचाएँ।
● अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही होगी, अपराध और अराजकता किसी भी रुप में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल








