एसएसपी नैनीताल ने 37.48 लाख रुपये के 200 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्कान।
CEIR पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिए जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक हुई कार्रवाई, कई राज्यों से बरामद हुए फोन।
नैनीताल। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने 37.48 लाख रुपये से अधिक कीमत के 200 मोबाइल फोन बरामद कर 200 लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी।
माह जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक नैनीताल पुलिस मोबाइल ऐप तथा CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ब्रांड के मोबाइल फोन गुम होने की सूचनाएं प्राप्त हुई थी।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सेल को मोबाइल फोन बरामद करने के संबंध में कड़े निर्देश दिए गए।
एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा उपनिरीक्षक प्रभारी मोबाइल ऐप (साइबर सेल) मीनू गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक IMEI नंबर CEIR पोर्टल के माध्यम से सक्रिय पाए गए।
टीम द्वारा कड़ी मेहनत करते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से विभिन्न ब्रांड के कुल 200 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 37,48,000/- रुपये है। बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए।
अपना खोया हुआ फोन वापस मिलने पर सभी फरियादी खुशी से झूम उठे और एसएसपी नैनीताल तथा नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया।
बरामद मोबाइल फोन:
● iPhone – 07
● Samsung – 31
● Oppo – 36
● OnePlus – 13
● Realme – 14
● Vivo– 45
● Moto – 08
● Infinix – 10
● Redmi – 22
● Poco – 05
● Lava – 02
● IQ – 02
● Tecno – 03
● Xiomi – 01
● Itel – 01
कुल फोन: 200
अनुमानित मूल्य: 37,48,000 रुपये/-
पुलिस टीम में:
● उपनिरीक्षक मीनू गौतम
● कांस्टेबल किशन सिंह कुंवर
● कांस्टेबल रामचन्द्र प्रजापति शामिल रहे।
नोट:
एसएसपी नैनीताल द्वारा मोबाइल रिकवरी टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए 1,500/- रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।



