SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा रुख: थाना प्रभारियों को लगाई फटकार, अपराध समीक्षा में जवाबदेही तय।
होली-रमजान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 39 पुलिसकर्मी सम्मानित व 14 मेधावी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप।
हल्द्वानी (नैनीताल)। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा कोतवाली मीटिंग हॉल में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद की कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं और आगामी त्योहारों को लेकर अत्यंत कड़े निर्देश जारी किए गए। गोष्ठी से पूर्व एसएसपी ने कर्मचारी सम्मेलन के माध्यम से पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के आदेश दिए।
प्रमुख दिशा-निर्देश एवं कड़े तेवर –
जवाबदेही तय: एसएसपी ने स्पष्ट किया कि यदि क्षेत्र में अपराध होता है तो बीट कॉन्स्टेबल से लेकर हल्का प्रभारी तक की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
काम नहीं तो दाम नहीं: ड्यूटी के दौरान मोबाइल का अनावश्यक प्रयोग करने और कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध ‘नो वर्क, नो पे’ की नीति अपनाई जाएगी।
अपराध नियंत्रण: महिला अपराध, साइबर ठगी और नशे के विरुद्ध अभियानों में तेजी लाने के साथ ही हिस्ट्रीशीटरों की निरंतर निगरानी और सत्यापन के निर्देश दिए गए।
यातायात व्यवस्था: नशे में ड्राइविंग, स्टंट और ओवरस्पीडिंग पर जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी। रात्रि चेकिंग में एल्कोमीटर का अनिवार्य प्रयोग होगा।
होली एवं रमजान पर्व: विशेष सुरक्षा प्लान –
आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतु एसएसपी ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए —
● हुड़दंगियों पर लगाम: जबरन रंग लगाने, शराब पीकर उत्पात मचाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर तत्काल कठोर कार्रवाई होगी।
● सोशल मीडिया मॉनिटरिंग: अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखने के लिए सोशल मीडिया सेल को सक्रिय कर दिया गया है।
● महिला सुरक्षा: होली ड्यूटी में महिला पुलिसकर्मियों को पिकेट, मोबाइल और पैदल गश्त (चीता) में विशेष रुप से तैनात किया जाएगा।
● पीस कमेटी: सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में अनिवार्य रुप से शांति समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सम्मान और प्रोत्साहन –
उत्कृष्ट सेवा सम्मान:
सराहनीय कार्य करने वाले 39 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें उ.नि. स.पु. दामोदर कापड़ी, हे.कानि. संजय सुयाल, कानि. आर्मोरर गोकुल धपोला, कानि. सुनील टम्टा, फायरमैन नीरज बालियान, फायरमैन विपिन कम्बोज, फायरमैन त्रिलोक बिष्ट, कानि. संजय नेगी, कानि. गोविंद मेहरा, कानि. अमित ठाकुर, का. दीपक रौतेला, का. बलवंत बिष्ट, एस.ओ. जगदीप सिंह नेगी, उ.नि. सोमेन्द्र सिंह, उ.नि. केवल राम, उ.नि. गौरव जोशी, उ.नि. मोहन सौन, अ.उ.नि. दान सिंह, कानि. 29 ना.पु. हिमांशु गुणवंत, अनुचर अमित, कानि. 309 ना.पु. विवेकानंद, हे.कानि. अभिसूचना सुरेन्द्र बथियाल, कानि. 417 ना.पु. शेखर सिंह बिष्ट, कानि. 446 ना.पु. महबूब आलम, कानि. 295 ना.पु. अमित कुमार, ए.एस.आई (एम.) सुलेमान, दफ्तरी दान सिंह, कानि. ना.पु. दीपक कुमार, हे.कानि. ना.पु. देवेंद्र सिंह सामंत, कानि. 09 ना.पु. दीप चंद्र, कानि. 447 ना.पु. विनोद आर्या, कानि. ना.पु. खड़क सिंह, कानि. तारा कम्बोज, कानि. महबूब अली, हे.कानि. त्रिलोक रौतेला, हे.का. विषन राम, का. चालक बसंत कुमार, का. चंदन सिंह नेगी, हे.कानि. पीटी गौरव कोहली शामिल रहे।
मेधावी छात्रवृत्ति:
पुलिस परिवार के 14 मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्कॉलरशिप राशि प्रदान की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मेधावी विद्यार्थियों में नवनीत तिलारा, रोहित नाथ गोस्वामी, अंजली फर्त्याल, नम्रता राणा, तनीश राणा, तनवी रौतेला, हिमांशी चंद्र, कनक सैनी, कृषिका पांडे, मयंक सिंह, नमन सिंह मर्तोलिया, देवांश बिष्ट, तनुजा भट्ट तथा आदित्य शर्मा शामिल रहे।
एसएसपी का संदेश:
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा, “आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। होली का पर्व शांतिपूर्ण मनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”
गोष्ठी में रहे उपस्थित:
गोष्ठी के दौरान एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार, सीओ (प्रशिक्षु) विनय सिंह, सीओ (प्रशिक्षु) अंकित थपलियाल, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक एलआईयू ज्ञानेंद्र शर्मा, राजकुमार बिष्ट प्रतिसार निरीक्षक पुलिस दूरसंचार समेत सभी थाना/चौकी/शाखा/यातायात/सीपीयू प्रभारी/पीएसी प्रभारी/एसडीआरएफ प्रभारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल




