एसएसपी नैनीताल ने की विशेष पहल, सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत ओवरस्पीड से होने वाली सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से रामनगर क्षेत्र में लगाया “डिजिटल रडार स्पीड डिस्प्ले बोर्ड”।

हल्द्वानी (नैनीताल) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु रामनगर क्षेत्र में डिजीटल स्पीड साईन बोर्ड लगाए जाने के निर्देश में आज सोमवार यातायात निरीक्षक आदेश कुमार द्वारा अपनी टीम के साथ रामनगर क्षेत्र में काशीपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु सिंह ढाबा पिरुमदारा क्षेत्र में रडार गतिसीमा बोर्ड (डिजिटल रडार स्पीड साईन बोर्ड) लगाया गया, जिससे इस हाईटेक उपकरण से वाहन चालकों को उनकी गाड़ी की गति की सूचना मिल सकें।

जब कोई वाहन इस साइन बोर्ड के पास से गुजरेगा, तो उसकी गति साइन बोर्ड पर प्रदर्शित हो जाएगी। चालक द्वारा अपने वाहन की गति सीमा देखने पर यदि वाहन की रफ्तार अधिक होगी तो वह अपने वाहन की रफ्तार को स्वयं से कम कर लेंगे। जिसकी सहायता से ओवर स्पीड के वाहनों में लगाम लगेगी तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी। यह सुरक्षा बोर्ड वाहन चालकों को अपनी गाड़ी की गति को निर्धारित गति में रहने के लिए प्रेरित करेगा।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *