स्कूल बस पलटने के मामले में एसएसपी नैनीताल ने लिया संज्ञान, चालक पर मुकदमा दर्ज।

बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि, स्कूल बसों की फिटनेस जांच के सख्त निर्देश।

नैनीताल। जयपुर बीसा के पास बीएलएम स्कूल बस पलटने की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा गम्भीरता से लिया गया है।

पुलिस द्वारा बस चालक अरविंद सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी पदमपुर, देवरिया लालकुआं के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर घटना की जांच क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी को सौंप दी गई है।

साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया है कि कल प्रातः 06 बजे से पूरे जनपद में विशेष चैकिंग अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी स्कूल/कॉलेजों की बसों की फिटनेस, परमिट व स्पीड लिमिट की जांच की जाएगी और ऐसे स्कूल संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी, जो बच्चों की सुरक्षा के प्रति लापरवाह पाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *