रक्षा मंत्री के नैनीताल दौरे को लेकर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कसी कमर।

कार्यक्रम स्थल, रुट व पार्किंग व्यवस्था का लिया जायजा, सुरक्षा और यातायात के लिए सख्त निर्देश जारी।

हल्द्वानी (नैनीताल)। भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगामी 21 मार्च 2026 को प्रस्तावित जनपद नैनीताल भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने हेतु आज सायं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा कैंप कार्यालय हल्द्वानी में उच्चाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।

एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट किया कि वीवीआईपी भ्रमण के दौरान ‘शून्य चूक’ (Zero Tolerance) की नीति अपनाई जाएगी।

बैठक में सुरक्षा, सुगम यातायात और भीड़ नियंत्रण हेतु निम्नलिखित कड़े निर्देश जारी किए गए –

● त्रि-स्तरीय सुरक्षा घेरा एवं एक्सेस कंट्रोल: कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड क्षेत्र में प्रभावी एक्सेस कंट्रोल सुनिश्चित किया जाएगा। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ BDS (बम निरोधक दस्ता) और DFMD के माध्यम से सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग की जाएगी।

● जीरो जोन एवं सुगम यातायात: वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान प्रभावी ‘जीरो जोन’ व्यवस्था लागू रहेगी। जनता और मीडिया बंधुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थलों पर बड़े फ्लेक्सी बोर्ड और साइन बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि किसी को असुविधा न हो। इसके लिए सभी पार्किंग स्थलों पर चौकी इंचार्ज समेत पुलिस बल तैनात रहेंगे।

● रुट डायवर्जन और स्लाइडिंग बैरियर: यातायात को सुचारु रखने हेतु पूर्व निर्धारित रुट डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। प्रभावी एक्सेस कंट्रोल के लिए स्लाइडिंग बैरियर्स का अधिकतम उपयोग किया जाएगा।

● इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया निगरानी: एलआईयू और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को संदिग्ध गतिविधियों और अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीमें (QRT) अलर्ट मोड पर रहेंगी।

● एंटी-सबोटाज चेक: कार्यक्रम स्थल के आस-पास के क्षेत्रों में सघन वाहन सत्यापन और संदिग्ध सामानों की गहन जाँच सुनिश्चित की जाएगी।

● कार्यक्रम स्थल, रुट एवं पार्किंग व्यवस्था का स्वयं जायजा: वीवीआईपी के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान समुचित सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु एसएसपी नैनीताल द्वारा कार्यक्रम स्थल, रुट एवं पार्किंग व्यवस्था का स्वयं जायजा लिया गया। मौके पर मौजूद सभी अधीनस्थों को विशेष कार्ययोजना तैयार कर सभी आवश्यक मापदंडों का पालन कराए जाने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा:
“माननीय रक्षा मंत्री जी के भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षित और गरिमामय ढंग से संपन्न कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी और संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।”

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक एलआईयू ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय सिंह मेहता, यातायात निरीक्षक हल्द्वानी शिवराज सिंह, थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी, वाचक देवेंद्र राजपूत, स्टेनो, पीआरओ उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *