राज्य सलाहकार अध्यक्ष श्रम संविदा बोर्ड कैलाश पंत ने समर्थकों के साथ अजय टम्टा के लिए मांगे वोट।

भिकियासैंण/रानीखेत। माननीय अध्यक्ष राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड कैलाश पंत द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ रानीखेत विधानसभा के पातली, बजोल, बमस्यु, उपराडी, जैनोली, पिलखोली, मल्ला बिसुवा, तल्ला बिसुवा आदि गांवों के साथ रानीखेत बाजार का भ्रमण कर मोदी सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकरी देने के साथ ही सांसद प्रत्याशी अजय टम्टा के लिए वोट मांगे।

श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंत द्वारा अपने सम्बोधन में मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोंगो को बताया और भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को प्रचार में घर-घर जाकर व रानीखेत बाजार में भ्रमण कर सांसद प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में वोट कर भारी से भारी मतों से जिताने की अपील की, उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता व मनोनीत पार्षद मोहन नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष दुग्ध संघ कुंवर सिंह, राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त किसान गोपाल उप्रेती, भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी प्रकाश पंत, पूर्व पार्षद संजय पंत, पूर्व ज़िला महामंत्री दर्शन सिंह बिष्ट, मोहित नेगी, पूर्व प्रधान प्रदीप बिष्ट, भाजपा महिला मोर्चा कुमाऊं संयोजिका विमला रावत, रेखा आर्या, मदन कुवार्बी, भाजपा के पूर्व प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष दिनेश जोशी, ग्राम प्रधान संदीप खुल्बे, भाजपा कार्यकर्ता उर्बा दत्त उप्रेती, मान सिंह, योगेश, भूपेंदर सिंह कड़ाकोटी, गिरीश पाण्डेय आदि लोग सम्मलित हुए।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *