सातवां क्रीड़ा वार्षिकोत्सव समारोह में छात्रा अंजली व छात्र निखिल कुमार को चुना गया चैंपियन।
मालधनचौड़। आज दिनांक 24 अप्रैल 2024 को राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़, नैनीताल में प्राचार्या डॉ. सुशीला सूद जी के संरक्षण में दो दिवसीय 23-24 अप्रैल 2024 को सातवां क्रीड़ा वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य श्री राजेश राजपूत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मालधनचौड़ रहे।
क्रीड़ा अधिकारी प्रो. मनोज कुमार द्वारा छात्र – छात्राओं को 100, 200, 400 मीटर की दौड़, भाला फेंक, चक्का फेंक, गोला फेंक और लंबी कूद इत्यादि खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई।
• 100 मीटर छात्र वर्ग में प्रथम निखिल कुमार, द्वितीय आर. वी. प्रिंस, तृतीय राजकुमार रहा व 100 मीटर छात्रा वर्ग में प्रथम प्रियंका, द्वितीय सुहानी, तृतीय अंजली रही।
• 200 मीटर छात्र वर्ग में प्रथम निखिल कुमार, द्वितीय आर.वी. प्रिंस, तृतीय राजकुमार रहा व 200 मीटर छात्रा वर्ग में प्रथम सुहानी, द्वितीय अंजली, तृतीय संयुक्त रुप से आकांक्षा और अंजली रही।
• 400 मीटर छात्र वर्ग में प्रथम निखिल कुमार, द्वितीय शुभम कुमार, तृतीय आर्यन कुमार रहा व 400 मीटर छात्रा वर्ग में प्रथम अंजली, द्वितीय कोमल, तृतीय पायल रही।
• गोला फेंक छात्र वर्ग में प्रथम गौरव चंदोला, द्वितीय शुभम कुमार, तृतीय नितिन कुमार रहा व गोला फेंक छात्रा वर्ग में प्रथम अंजली, द्वितीय आकांक्षा, तृतीय दीक्षा आर्य रही।
• चक्का फेंक छात्र वर्ग में प्रथम शुभम कुमार, द्वितीय गौरव चंदोला, तृतीय आर्यन कुमार रहा व चक्का फेंक छात्रा वर्ग में प्रथम अंजली, द्वितीय आकांक्षा, तृतीय भावना आर्य रही।
• भाला फेंक छात्र वर्ग में प्रथम आर्यन कुमार, द्वितीय गौरव चंदोला, तृतीय बलजीत सिंह रहा व भाला फेंक छात्रा वर्ग में प्रथम अंजली, द्वितीय सिमरन कौर, तृतीय भावना आर्य रही।
• लंबी कूद छात्र वर्ग में प्रथम निखिल कुमार, द्वितीय बलजीत सिंह, तृतीय गौरव चंदोला रहा।
सभी प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन की घोषणा प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. जी. सी. पंत जी ने की और बताया कि छात्र वर्ग में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन निखिल कुमार S/O कृष्ण कुमार बी. ए. चतुर्थ सेमेस्टर जबकि छात्रा वर्ग में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर ओवर ऑल चैंपियन अंजली D/O लाल सिंह बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर रही।
सातवें क्रीड़ा वार्षिकोत्सव समारोह के अध्यक्ष प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. जी. सी. पंत जी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का संचालन प्रो. मनोज कुमार द्वारा किया गया एवं खेलकूद कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. आनंद प्रकाश, प्रो. प्रदीप चंद्र, श्री शुभम ठाकुर, श्री मनोज रावत कार्यालय से श्री राकेश चंद्र, श्री जसवंत सिंह, जगदीश चंद्र व श्री हरीश चंद्र आदि रहे।



