राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में छात्र पुलिस अनुवांशिक अधिगम कार्यक्रम हुआ आयोजित।
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में “छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम” के अंतर्गत एनएसएस के दस छात्र-छात्राओं द्वारा 1 माह का प्रशिक्षण प्राप्त करने पर प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पेश पांडे व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पारुल भारद्वाज व डॉ. कमला ने एनएसएस स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं दी, व उनका उत्साहवर्धन किया। एक माह के प्रशिक्षण के बाद स्वयंसेवियो ने प्राचार्य से भेंट की व अपना अनुभव साझा किया।
ज्ञात हो कि स्वर्गीय श्री जय दत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के अंतर्गत भारत सरकार युवा एवं खेल मंत्रालय एवं राज्य एनएसएस द्वारा निर्देशित “छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम” के प्रथम चरण के अंतर्गत, जो कि 1 अगस्त 2024 से 29 सितंबर 2024 के मध्य प्रस्तावित था, महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के 10 स्वयंसेवियों का चयन हुआ, जिनका प्रशिक्षण 10 अगस्त 2024 से प्रारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण के अंतर्गत स्वयंसेवियों द्वारा कोतवाली रानीखेत में 30 दिन का प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।
सर्वप्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ थाना प्रभारी अशोक कुमार धनगर के द्वारा प्रशिक्षार्थियों का परिचय प्राप्त कर किया गया। इस प्रशिक्षण में स्वयंसेवियों को विभिन्न प्रकार की कानूनी धाराओं, चालान बुक, यातायात सुरक्षा, महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम, विभिन्न हेल्पलाइन, डिजिटल वालंटियर, वीडियो कॉल स्कैन, AI के गलत इस्तेमाल, महिला शोषण, बाल सुरक्षा अधिनियम और पुलिस थाने की कार्यवाही एवं कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुलिस की ओर से प्रशस्ति पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। उक्त अनुभावात्मक अधिगम कार्यक्रम में थाना प्रभारी अशोक कुमार धनगर, अमित राणा, नीरज शाही की विशेष भूमिका रही।



