स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु छात्र – छात्राओं को किया जा रहा प्रोत्साहित।

रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से संबद्ध राजकीय, अशासकीय और निजी संस्थानों में समर्थ पोर्टल के माध्यम से सत्र 2024-2025 स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है, जिसकी अंतिम तिथि 31 मई है। चूकिं प्रवेश प्रक्रिया पंजीकरण समर्थ पोर्टल के माध्यम से होना है, इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर छात्र – छात्राओं को स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश पंजीकरण हेतु किसी भी प्रकार की कोई समस्या न आए इसके लिए सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर उधम सिंह नगर के प्राध्यापक लगातार छात्र – छात्राओं को प्रवेश हेतु प्रोसाहित करने के लिए नजदीकी इंटरमीडिएट कॉलेजों में काउंसलिंग और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार प्रवेश की जानकारी बताने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें किस प्रकार से संकाय का चुनाव करना है, किस प्रकार विषयों का चयन छात्र कर सकते है और मेजर विषय, माइनर विषय में किस – किस तरह विषयों का कॉम्बिनेशन बनाया जा सकता है, इस से छात्र – छात्राओं को अवगत करवाया जा रहा है और साथ ही प्रचार – प्रसार के लिए फ्लैक्स, बैनर, स्टीकर आदि के माध्यम से स्नातक प्रथम वर्ष में छात्र – छात्राओं के प्रवेश के लिए जागरुक किया जा रहा है।

प्राचार्य डॉ. डी. सी. पंत ने कहा की महाविद्यालय में तय कुल सीटों पर प्रवेश हो सके, इसके लिए महाविद्यालय परिवार पूरी तैयारी में लगा है और छात्र – छात्राओं को किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या न हों, इसके लिए प्रवेश और समर्थ समिति के सदस्य अधिकतम संभावित प्रयास कर रहे है, और साथ ही यदि किसी भी छात्र को प्रवेश से संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए या विषय के चयन हेतु समस्या आ रही हो तो उसके लिए महाविद्यालय स्तर पर कला संकाय के समर्थ संयोजक डॉ. आशीष गुप्ता 9336076942, डॉ. दीपक दुर्गापाल 9412580468, डॉ. मनी साहनी 7906216886, महाविद्यालय समर्थ नोडल अधिकारी डॉ. भारत पांडे 9719005933 और प्रवेश संयोजक प्रो पी. एन. तिवारी 8279661779 से संपर्क करके जानकारी ली जा सकती है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *