बहुचर्चित GMFX GLOBAL LIMITED घोटाला मामले में नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने कंपनी के मालिक को किया गिरफ्तार।

25–30 महीनों में निवेश राशि दोगुनी करने का लालच देकर जमा पूंजी हड़पने का आरोप।

हल्द्वानी (नैनीताल)। बहुचर्चित GMFX GLOBAL LIMITED कंपनी घोटाला मामले में नैनीताल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है, जो निवेशकों को 25–30 महीनों में निवेश राशि दोगुनी करने का लालच देकर उनकी जमा पूंजी हड़पने का आरोपी है।

दिनांक 18 जनवरी 2026 को वादी पार्थ परासर पुत्र पी.पी. बुधलाकोटी, निवासी कपिल कॉलोनी, बड़ी मुखानी, थाना मुखानी, नैनीताल द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई। तहरीर में बताया गया कि GMFX GLOBAL LIMITED कंपनी के मालिक बिमल रावत पुत्र भोला सिंह रावत, उम्र 38 वर्ष, निवासी गोकुल धाम सोसाइटी, नियर ईको टाउन, थाना मुखानी, नैनीताल (मूल निवासी ग्राम रघुली, थाना पौड़ी, जिला पौड़ी गढ़वाल) तथा उनकी पत्नी रुबी रावत द्वारा एक योजना के तहत 25–30 महीनों में निवेश राशि को दोगुना करने का आश्वासन दिया गया।

वादी से नवम्बर एवं दिसम्बर 2024 में 05–05 लाख रुपये की दो किश्तों में कुल 10 लाख रुपये का निवेश कराया गया तथा प्रतिमाह 8% ब्याज देने की बात कही गई। बाद में अभियुक्त द्वारा वादी को केवल 1,90,000/- रुपये मूलधन एवं उतना ही ब्याज उनकी पत्नी के खाते में वापस किया गया, जबकि शेष 8,10,000/- रुपये वापस न कर धोखाधड़ी की गई।

तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 20/26, धारा 316(5), 318, 3(5) बीएनएस एवं 3 उत्तराखंड जमाकर्ता के हितों का संरक्षण (वित्तीय प्रतिष्ठानों में) अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना व.उ.नि. भूपेन्द्र मेहता के सुपुर्द की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में दिनांक 19 जनवरी 2026 को अभियुक्त को तलब कर नियमानुसार गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 14 दिवस की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। विवेचना के आधार पर अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त:
बिमल रावत पुत्र भोला सिंह रावत, उम्र 38 वर्ष, निवासी गोकुल धाम सोसाइटी, नियर ईको टाउन, थाना मुखानी, नैनीताल, मूल निवासी ग्राम रघुली, थाना पौड़ी, जिला पौड़ी गढ़वाल

इस मामले में SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने आमजन से अपील की है कि शॉर्टकट कमाई के लालच में अपनी मेहनत की जमा पूंजी किसी के हवाले न करें और किसी भी प्रकार की फर्जी निवेश योजनाओं से सावधान रहें।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *