भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद से प्रशिक्षण लेकर लौटे प्रोफेसर जगमोहन सिंह नेगी।

रामनगर। उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के बीच हुए एमओयू के तहत विद्यार्थियों में रोजगार के विकल्प के रुप में उद्यमिता को अपनाने के लिए जागृत करने के विशेष मकसद से फैकल्टी मेंटर विकास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उत्तराखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों तथा राजकीय महाविद्यालयों के प्राध्यापकों को फैकल्टी मेंटर विकास कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है और फैकल्टी मेंटर बनाया जा रहा है। इस योजना के तहत पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर से प्रो. जगमोहन सिंह नेगी, प्रोफेसर एवं विभाग प्रभारी, रसायन विज्ञान विभाग, भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद से प्रशिक्षित होकर लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत महाविद्यालय में विद्यार्थियों को रोजगार के विकल्प के रुप में उद्यमिता को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए बूट कैंप आयोजित किया जाएगा। विद्यार्थियों का इस योजना के लिए पंजीकरण करवाया जाएगा। इन्होंने कहा कि दो सप्ताह का उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा इसमें सफल उद्यमियों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। प्राचार्य प्रोफेसर एम. सी. पाण्डे ने भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद से प्रशिक्षित प्रोफेसर जगमोहन सिंह नेगी को बधाईयाँ प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने हेतु अपेक्षा की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार सहित चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर एस. एस. मौर्या ने बधाईयाँ दी।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *