देघाट में संगम स्थल पर बने महाकाल मूर्ति स्थल पर सुंदरकांड भजन कीर्तन का हुआ आयोजन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड के देघाट में मूर्ति के पास संगम स्थल पर ग्राम प्रधान भरसोली मीनाक्षी देवी द्वारा ग्राम निधि व क्षेत्रवासियों के आर्थिक सहयोग से समिति, पुजारियों, श्रद्धालुओं व पर्यटकों हेतु दो हाईटेक शौचालय व एक विश्राम कक्ष का निर्माण किया गया था, जिसका उद्घाटन महंत भैरव गिरी महाराज व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बाला दत्त शर्मा के कर कमल द्वारा आज सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात जय महाकाल सेवा समिति भरसोली व क्षेत्रवासियों के सहयोग से पूजा-अर्चना, सुंदरकांड व भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें सहयोग हेतु श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
कार्यक्रम के यजमान बाला दत्त शर्मा उनकी धर्मपत्नी नन्दी देवी व मंगल नाथ गोस्वामी उनकी धर्मपत्नी जानकी गोस्वामी रहे। जय महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह डंगवाल द्वारा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। व्यवस्था में ग्राम प्रधान भरसोली मीनाक्षी देवी, चम्याड़ी कविता देवी, लालनगरी अशोक कुमार तिवारी, महेन्द्र सिंह बंगारी, त्रिलोक सिंह पटवाल, हरीश भट्ट, रामदत्त ढौंडियाल, गोपाल सिंह मैठानी, पूरन रजवार, पूरन ढौंडियाल, गणेश चन्द्र भिरकनी, गणेश चन्द्र भरतोला, प्रयाग ढौंडियाल, हीरा सिंह बंगारी, वीरेंद्र रावत, जगदीश उप्रेती, ब्रह्मानंद जोशी, चंद्रप्रकाश पपनोई, अशोक अग्रवाल, रामानंद अग्रवालआदि द्वारा खूब सहयोग किया गया।



