अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम की नशा तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक, बुलेट और कार सवार तस्करों से भारी मात्रा में गांजा बरामद।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट पुलिस ने एसओजी अल्मोड़ा की सूचना पर 2 अलग-अलग मामलों में बुलेट और कार सवार कुल 3 तस्करों के कब्जे से साढ़े अठ्ठारह लाख से अधिक कीमत का कुल 74.315 किलोग्राम गांजा बरामद किया। एडीजी लाँ एन्ड आँडर व डीआईजी कुमांऊ रेंज द्वारा पुलिस टीम की कार्यवाही को सराहा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचाअल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों व एएनटीएफ, एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है। एसएसपी अल्मोड़ा की नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति का व्यापक असर है कि पुलिस टीम द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाकर भारी मात्रा में मादक पदार्थो की बरामदगी कर नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियाँ की जा रही है।

इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 2 अलग-अलग मामलों में कुल 74.315 किलोग्राम गांजा (जिसकी कीमत 18,57,875 रुपये) बरामद कर बुलेट व कार सवार 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। ए.पी. अंशुमन एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड महोदय व डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत डीआईजी कुमांऊ रेंज महोदय ने अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा भारी मात्रा में गांजा बरामदगी व नशा तस्करों की करी गई ताबड़तोड़ कार्यवाही की सराहना की।

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा नशा तस्करों की गिरफ्तारी व भारी मात्रा में गांजे की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 5,000 रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया है। एसओजी अल्मोड़ा टीम द्वारा भारी मात्रा में गांजे व नशा तस्करों के बारे में महत्वपूर्ण सूचना थाना सल्ट टीम को दी गई थी। सल्ट पुलिस टीम द्वारा रगड़गाड़ तिराहा के पास चैकिंग के दौरान बुलेट UK18S1476 में सवार 2 सगे भाईयों के कब्जे से कुल 13.015 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई है।

पूछताछ में –
अभियुक्त कठपतिया क्षेत्र के आस-पास के गाँवों से गांजा इकट्ठा कर मुरादाबाद में ऊँचे दामों में बेचकर लाभ कमाने के उद्देश्य से ले जा रहे थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम –
1- सुरेन्द्र सिंह उम्र 31 वर्ष पुत्र मेघराज सिंह निवासी बीरमपुर थाना बिलारी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश है।
2- रामजीत सिंह उम्र 21 वर्ष पुत्र मेघराज सिंह निवासी बीरमपुर थाना बिलारी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश है।

गाँजे की कीमत –
कुल 3,25,375 रुपये है।

पुलिस टीम में –
1- अपर उ.नि. श्री दीवान सिह थाना सल्ट
2- हे.कानि. श्री चन्द्र पाल थाना सल्ट
3- कानि. श्री हेमन्त मनराल थाना सल्ट

वहीं दूसरे मामले में सल्ट पुलिस टीम द्वारा तल्ली भवाली मोड़ सल्ट के पास चैकिंग के दौरान स्विफ्ट कार UK07AF6708 में सवार नवीन बेलवाल के कब्जे से चार बैगों में कुल 61.300 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई है।

पूछताछ में –
अभियुक्त आस-पास के गाँवों से गांजा इकट्ठा कर रामनगर क्षेत्र में उंचे दामों में बेचकर लाभ कमाने के उद्देश्य से ले जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –
नवीन बेलवाल उम्र 34 वर्ष पुत्र गोपाल दत्त निवासी ढेला थाना रामनगर जिला नैनीताल

बरामदगी में –
कुल 61.300 किलोग्राम गांजा

कीमत –
कुल 15,32,500 रुपये है।

पुलिस टीम में –
1- थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद
2- कानि. विपिन पान्थरी थाना सल्ट
3- कानि. प्रमोद ध्यानी थाना सल्ट शामिल है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *