नैनीताल SSP प्रहलाद नारायण मीणा के कड़े निर्देशों का असर — जुए के अड्डों पर सर्जिकल स्ट्राइक, 12 जुआरी गिरफ्तार, ₹6.67 लाख से अधिक नकद बरामद।

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के कड़े निर्देशों के बाद नैनीताल पुलिस ने दीपावली पर्व से पूर्व जुए और सट्टे के अड्डों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में ₹6,67,650/- से अधिक नकद राशि और ताश की गड्डियाँ बरामद की हैं।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु ₹2,500/- के इनाम से पुरस्कृत किया गया है।

🔹 मामला 01 — कालाढूंगी पुलिस की जंगल से लेकर बाजार तक सर्जिकल स्ट्राइक:
प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोटाबाग क्षेत्र के जंगल में दबिश दी, जहाँ कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से ₹5,66,000/- नकद राशि, 52 ताश के पत्ते और एक त्रिपाल बरामद कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण:
1- बेनट चरन पुत्र ईशा चरन, निवासी राजेंद्र नगर, थाना हल्द्वानी
2- हेम चंद्र तिवारी पुत्र कैलाश चंद्र तिवारी, निवासी ग्राम मनोजरथपुर, थाना रामनगर
3- जसवंत सिंह पुत्र पान सिंह भोजक, निवासी लोहरिया साल, हल्द्वानी
4- नमन जोशी पुत्र मदन मोहन जोशी, निवासी लामाचौड़, थाना मुखानी
5- प्रेम चंद्र अग्रवाल पुत्र मोर मुकुट अग्रवाल, निवासी मैन बाजार, कालाढूंगी

अन्य फरार आरोपी — कुंदन नेगी, मोंटू, कालू एवं अन्य तीन व्यक्ति (सभी निवासी कोटाबाग क्षेत्र)।

सभी आरोपियों के विरुद्ध FIR संख्या 113/2025, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी टीम में:
● वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज जोशी
● उपनिरीक्षक फिरोज आलम
● उपनिरीक्षक जयवीर सिंह
● हेड कॉन्स्टेबल जबर सिंह
● कांस्टेबल मिथुन कुमार
● कांस्टेबल मोहन चंद्र जोशी
● कांस्टेबल अमनदीप सिंह
● कांस्टेबल वीरेंद्र राणा
● कांस्टेबल किशन नाथ
● कांस्टेबल मनोज द्विवेदी शामिल रहे।

🔹 मामला 02 — SOG व लालकुआं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 07 जुआरी गिरफ्तार:
प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा एवं SOG प्रभारी राजेश जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बिन्दुखत्ता क्षेत्र में सट्टे के अड्डे पर छापा मारा।
मौके से ₹1,01,650/- नकद राशि एवं 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तगण:
1- संजय सिंह पुत्र रतन सिंह
2- विजय जोशी पुत्र भुवन चंद्र जोशी
3- बलवंत सिंह पुत्र स्व. खिलाफ सिंह
4- नरेंद्र सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह
5- कुवर सिंह पुत्र तेज सिंह
6- खड़क सिंह पुत्र माधव सिंह
7- कमलेश सिंह पुत्र उत्तम सिंह

सभी आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में मुकदमा संख्या 217/25, धारा जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम में:
● SOG प्रभारी राजेश जोशी
● उ.नि. अंजू यादव
● अ.उ.नि. दया किशन सती
● कांस्टेबल अरुण राठौर एसओजी
● कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा एसओजी
● कांस्टेबल संतोष बिष्ट एसओजी
● कांस्टेबल तरुण मेहता
● कांस्टेबल राजेश कुमार शामिल रहे।

पुलिस का सख्त संदेश:
SSP प्रहलाद नारायण मीणा ने स्पष्ट किया है कि दीपावली पर्व के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि — “ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा जो शांति व्यवस्था भंग करेगा या जुए-सट्टे जैसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाएगा।”

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *