भतरौंजखान बाजार व ताड़ीखेत बाजार स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का हुआ औचक निरीक्षण।
भिकियासैंण। ताड़ीखेत बाजार व भतरौंजखान बाजार में खाद्य पदार्थों का औचक निरीक्षण किया गया। जिला खाद्य अभिहीत अधिकारी ललित मोहन पांडे ने बताया कि मंगलवार को जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के साथ संयुक्त अभियान के दौरान भतरौंजखान बाजार व ताड़ीखेत बाजार स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

विभिन्न प्रतिष्ठान से कुल 2 नमूने अरहर दाल का 1, नूडल्स का 1 मौके से लेकर सील मोहर बंद किया गया। तत्पश्चात बाजार भतरौंजखान में स्थित 8 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 5 खाद्य कारोबारियों को बिना पंजीकरण फूड सिक्योरिटी एवं संरक्षा अधिनियम 2006 की धारा 31 के अन्तर्गत मौके पर नोटिस दिया गया। ताड़ीखेत क्षेत्र स्थित 4 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
टीम में अभिहित अधिकारी खाद्य संरक्षा ललित मोहन पाण्डे, तहसीलदार भिकियासैंण रवि शाह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अल्मोड़ा विपिन कुमार, चौकी प्रभारी महेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

















