जनपद स्तरीय विद्यालयी प्राथमिक व जूनियर वर्ग की क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्याल्दे ने लहराया परचम, बीईओ ने दी बधाई।
स्याल्दे/भिकियासैंण। जनपद स्तरीय विद्यालयी प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग क्रीड़ा प्रतियोगिता खेल मैदान ताड़ीखेत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विकासखंड स्याल्दे ओवर ऑल विजेता तथा ब्लॉक द्वाराहाट उपविजेता रहा।
इस मौके पर बधाई देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी वंदना रौतेला ने कहा कि बच्चों द्वारा किया गया यह उत्कृष्ट प्रदर्शन ब्लाॅक खेल समन्वयकों और उनकी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।
इस उपलब्धि पर विकासखंड स्याल्दे के उप शिक्षा अधिकारी प्रज्ञानंद पालिहा, द्वाराहाट व स्याल्दे के ब्लॉक खेल समन्वयक डॉ. बलवंत अधिकारी, जगत सिंह रावत, ब्लॉक समन्वयक दीपक पाण्डेय, तथा प्राथमिक व जूनियर शिक्षक संघों के पदाधिकारियों में विनोद थापा, ललित पालीवाल, रमेश वर्मा, दयाल सिंह, ललित मोहन, पुष्कर सिंह, पंकज पंत, गिरधर राणा, राजेंद्र जोशी सहित तमाम अधिकारियों, शिक्षकों व खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल












