उत्तराखण्ड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ का एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन।

हल्द्वानी (नैनीताल)। उत्तराखण्ड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ एवं उत्तराखण्ड प्रदेश कुमाऊँ मंडलों के समस्त कर्मियों द्वारा बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। तत्पश्चात कुमाऊँ आयुक्त के माध्यम से शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

धरने में प्रस्तुत मांगों में शामिल हैं —
● 10 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत कर्मचारियों को विभाग में नियमित किया जाए।
● कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतनमान दिया जाए।
● शाखा पोड़ी गुलाब के श्रीनगर श्रेणी एवं 3/8 गिगेरोलियो में बिना कारण तथा बिना किसी नोटिस हटाए गए तीन कर्मचारियों को पुनः बहाल किया जाए।

धरने के दौरान संघ के पदाधिकारियों एवं समस्त कर्मचारियों ने अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर आवाज़ उठाई। इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार तथा अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

धरने में उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मचारियों में प्रमुख रुप से संरक्षक गोविन्द आर्य, अध्यक्ष दया कृष्ण काण्डपाल, महामंत्री सुरेश चन्द्र पनेरु सहित समस्त शाखाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे।

उल्लेखनीय है कि संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री तथा शासन के मुख्यालय के समक्ष भी ज्ञापन दिया, लेकिन अभी तक मांगों की अनदेखी की गई है।

धरने के माध्यम से कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी न्यायोचित समस्याओं एवं मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो संघ व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। इस अवसर पर कुमाऊँ मंडल के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *