पेयजल व बिजली की समस्याओं को लेकर तल्ला दौला का क्रमिक अनशन 6वें दिन भी रहा जारी।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। क्षेत्रीय जन सुरक्षा एवं विकास समिति तल्ला दौला घुघूती द्वारा क्षेत्र में भीषण जल समस्या एवं अनेक समस्याओं को लेकर मेन बाजार दौला में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन आज सोमवार छठें दिन भी जारी रहा। क्षेत्र के अपार जनसमूह की उपस्थिति में महिला मंगल दल व युवक मंगल दलों के समर्थन से छठे दिन महेश चंद्र ग्राम प्रधान मटेला व मोहन सिंह नेगी पूर्व प्रधान अनशन में बैठे।

इस समस्या को लेकर साथ ही एक शिष्टमंडल द्वाराहाट के पूर्व विधायक महेश नेगी के नेतृत्व में समिति के अध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक प्रमुख भिकियासैंण नरेन्द्र सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश पालीवाल, संयोजक जगत सिंह व सचिव ललित मोहन सिंह के साथ वार्ता हेतु देहरादून को रवाना हो गये हैं। आज समिति की ओर से हरीराम आर्य, पी. सी. मिश्रा, मनोज भाकुनी, गणेश पालीवाल, हेमा नेगी, प्रकाश चन्द्र, कमल किशोर, भूपाल मेहता, आनन्द मठपाल, राम सिंह, हेमा नेगी सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि भारी संख्या में उपस्थित रहे।



