तल्ला दौरा समिति ने दौला में चलाया दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। क्षेत्र की कई समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय जन सुरक्षा एवं विकास समिति के बैनर तले दौला मैं चल रहे क्रमिक अनशन आज गुरुवार को भी दूसरे दिन भी प्रशासन हाय-हाय नारों के बीच चला। क्षेत्र पंचायत सदस्य पाली गणेश पालीवाल व ग्राम प्रधान दौला कमल किशोर शर्मा भारी जनसमूह व महिला मंगल दल गोहाड़, मुनियाचौरा व महिला मंगल दल पाली की मौजूदगी में धरना स्थल में बैठे। आज भी शासन-प्रशासन व विभाग सक्षम अधिकारियों के धरना स्थल में नहीं पहुंचने पर क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश व्याप्त रहा।

समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि समय रहते यदि विभागीय उच्च अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचते हैं, तो क्षेत्रीय जनता शीघ्र ही पेयजल निगम शाखा नौला-भिकियासैंण में तालाबंदी करेगी। धरना स्थल पर ललित रावत, जगदीश घुगत्याल, भुपाल मेहता, आनंद मटपाल, पी. सी. मिश्रा, भीम सिंह बिष्ट, चंद्रमणि पालीवाल, दामोदर जोशी, लक्ष्मी देवी, भगवती देवी, आनंदी पालीवाल, नीमा पालीवाल, बसंती देवी, गीता पालीवाल आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।



