पुस्तक विमोचन समारोह में शिक्षक कृपाल सिंह शीला को किया गया सम्मानित।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चौनलिया, क्षेत्र – भिकियासैंण, जिला- अल्मोड़ा (उत्तराखंड) में हीरक जयन्ती के अवसर पर प्रथम स्मारिका का विमोचन मंचस्थ मुख्य अतिथि/विशिष्ट अतिथि/आमंत्रित अतिथियों सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. बी. डी. एस. नेगी, श्री कैलाश पंत (दर्जा राज्यमंत्री), सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री मदन राम आर्य, खंड शिक्षा अधिकारी भिकियासैंण डॉ. रवि मेहता, भूतपूर्व सैनिक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष श्री आनंद सिंह कड़ाकोटी, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चौनलिया के प्रधानाचार्य श्री सन्तोष कुमार तिवारी, निवर्तमान सभासद रामनगर श्रीमती विमला आर्य, श्री दिनेश रावत (प्रवक्ता), श्री रमेश बिष्ट (प्रवक्ता), डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय, पूर्व प्रधानाचार्य श्री हरी सिंह कड़ाकोटी, पूर्व प्रधानाचार्य श्री मोहन सिंह बिष्ट की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चौनलिया/राजीव नवोदय के एनसीसी कैडेटों व बच्चों द्वारा अपनी बेहतर सेवा देने के साथ सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर सभी मंचस्थ अतिथियों, गणमान्य व्यक्तियों, सहयोगी जनों को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुस्तक विमोचन समारोह में नवचारी शिक्षक कृपाल सिंह शीला सहायक अध्यापक राजकीय जूनियर हाईस्कूल मुनियाचौरा, क्षेत्र – भिकियासैंण (अल्मोड़ा) को भी मंचस्थ अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कृपाल सिंह शीला द्वारा लिखित कुमाऊंनी काव्य संग्रह “गिरै कौतिक” का भी विमोचन किया गया। इस सफल, भव्य आयोजन व सम्मान हेतु कृपाल सिंह शीला ने समस्त आयोजन समिति, समस्त विद्यालय परिवार, समस्त स्नेहीजनों का आभार व्यक्त किया है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *