कल से 123वें नंदा देवी महोत्सव का भव्य आगाज़, विभिन्न स्थानों पर लखिया भूत का भी होगा मंचन।

नैनीताल। नैनीताल जिले में 123वें नंदा देवी महोत्सव का भव्य आगाज़ होगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार कल से मेले का आगाज़ होगा। कल 28 अगस्त गुरुवार को सांसद, विधायक व अधिकारियों की मौजूदगी में महोत्सव का शुभारंभ होगा। उसी रोज दल कदली वृक्ष लाने चोपड़ा गाँव जाएगा। 30 अगस्त को विधिवत मूर्ति निर्माण के बाद 31 अगस्त को ब्रह्ममुहूर्त में प्राण-प्रतिष्ठा होगी।

धार्मिक आयोजन के साथ ही एक सितंबर से चार सितंबर तक प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से राम सेवक सभा प्रांगण व तल्लीताल डांठ में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समिति के कार्यक्रम मुताबिक महोत्सव के अंतिम दिन शोभायात्रा अन्य वर्षों से और अधिक भव्य होगी। इसमें पिथौरागढ़ के दल की ओर से विभिन्न स्थानों पर लखिया भूत का मंचन किया जाएगा। कलाकार और छोलिया दल नौ दिनों तक लोक संस्कृति को जीवंत कर चार चांद लगाएंगे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *