नगर पंचायत भिकियासैंण सहित आस-पास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस समारोह।

भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण सहित आस-पास के सभी सरकारी, गैर सरकारी विभागों, काॅलेजों व विद्यालयों में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।

तहसील मुख्यालय में उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, विकासखंड में बीडीओ गोपाल सिंह नेगी, नगर पंचायत कार्यालय में अधिशाषी अधिकारी प्रीती आर्या, सरस्वती शिशु मंदिर में प्रबन्धक शंकर फुलारा ने झंडा फहराया। विद्यालयों में देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

वहीं बडियाली बाजार में व्यापार संघ द्वारा झंडा फहराया गया। व्यापारियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों के साथ राष्ट्रगान गाया। क्षेत्र के विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में मुसिफ जज शालिनी दादर, चौकी इंचार्ज संजय जोशी, एडवोकेट नरेश अग्रवाल और बालम नाथ ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।

प्रधानाचार्या पूजा बिष्ट ने सभी अतिथियों को तिरंगा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जज शालिनी दादर ने बच्चों व उपस्थित अभिभावकों को संविधान का महत्व बताया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं तहसील स्याल्दे में धूमधाम से 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर तहसील स्याल्दे का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण



























