“भारत रत्न” संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर जी की धूमधाम से मनाई गई जयंती।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। शिल्पकार सेवा समिति भिकियासैंण के तत्वावधान में शिल्पकार भवन भिकियासैंण में भारत रत्न व संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 133वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। आयोजित जयंती में विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल प्रतिनिधि दरबान बिष्ट ने मुख्य अतिथि बतौर कहा कि हर वर्ग को शिक्षित बनकर देश के काम आना है, उन्होंने कहा डॉ. अम्बेडकर जी के त्याग और तपस्या की आज देश ही नहीं दुनिया में पहचान है, उन्होंने हर किसी वर्ग को उसके अधिकारो से वंचित नहीं किया है।

कार्यक्रम को समिति के सचिव गौरी शंकर आर्या, आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नन्दन सिंह बिष्ट, डॉ. एस. आर. चन्द्रा, कृपाल सिंह शीला, श्याम बिष्ट, देबी राम, बालम नाथ, एड. भोलेशंकर आर्या, नीमा देवी, कुमारी वेदिका आदि ने शोषित वर्ग समाज को शिक्षित होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर रहने को कहा। इससे पूर्व सभी लोगों ने बारी – बारी से बाबा साहब के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में क्षेत्र के गायक देवीराम व गायक कृपाल शीला आदि ने अम्बेडकर जी की जीवनी पर कुमाऊंनी गीत गा कर सभी दर्शकों को मोहा। वहीं शिल्पकार सेवा समिति ने विधायक रानीखेत को शिल्पकार भवन के सौन्द्रयीकरण को याद दिलाया।

इस मौके पर संरक्षक भगीरथ चौधरी, उपाध्यक्ष डॉ. एस. आर. चन्द्रा, वंशीधर आर्य, देबी राम आर्य, सुरेश लाल, रमेश चंद्र, प्रताप राम, एन. आर. आर्या, गोपाल राम, रामदत्त, रामकिशन, गौरी शंकर आर्या, देवेन्द्र कुमार, हरीराम, बी. आर. कोहली, बालम नाथ, दरबान बिष्ट, आनन्द प्रकाश लखचौरा, श्याम बिष्ट, ललित प्रसाद, राम दत्त, पुष्पा देवी, जानकी देवी, गायत्री आर्या, मालती बाई, राधा देवी, सोनिका देबी, बलवन्त राम, भुवन चंद्र, भोले शंकर, सुरेश टम्टा, नीमा देवी, नारायण राम, श्रवण कोहली, प्रताप राम, शिवेन्द्र कुमार, भोला प्रकाश, नीमा देवी, कुमारी वेदिका, गंगा देवी आदि लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *