बसेड़ी मे खच्चर चलाने वाला नेपाली व्यक्ति का शव हुआ बरामद।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तहसील के बसेड़ी में खच्चर चलाने का काम करने वाले एक नेपाली व्यक्ति का शव धरु गधेरे के पास रामगंगा नदी किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की। बुधवार देर शाम घूमने निकले कुछ युवकों ने रामगंगा नदी किनारे झाड़ियों में किसी व्यक्ति के पड़े होने की सूचना भिकियासैंण पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज संजय जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने झाड़ियों से शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान राम बहादुर उर्फ टीका बहादुर, निवासी डौनसुर, जिला दयलेख नेपाल के रुप में हुई। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की। इस मौके पर एएसआई सुरेश चंद्र मिश्रा, शमीम अहमद, हरीश चन्द्र पांडे सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण











