पेयजल, बिजली की समस्या को लेकर समिति का क्रमिक आन्दोलन चौथे दिन भी रहा जारी।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। क्षेत्रीय जन सुरक्षा एवं विकास समिति तल्ला दौला घुघूती का क्रमिक अनशन आज चौथे दिन शनिवार को भी जारी रहा। आज शनिवार चौथे दिन में तहसीलदार श्रीमती तितिक्षा जोशी आन्दोलन स्थल दौला बाजार में विभागीय अधिकारियों के साथ पहुँची, लेकिन कोई सार्थक वार्ता नहीं हो पायी। क्रमिक अनशन में आज समिति के कोषाध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता निवासी रिखाणी व समिति के संयोजक आनन्द मठपाल निवासी शिलंग बैठे।
समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र बिष्ट ने कहा कि शासन – प्रशासन का क्षेत्रीय समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं है, और मुख्य समस्या पेयजल की हैं और उग्र आन्दोलन की चेतावनी पूर्व में दी है। वहीं पूर्व बीडीओ हरी राम आर्या ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यहां पेयजल की मांग पर योजना का पुनर्गठन करने को विभाग से कहते रहे, जिसके लिए आन्दोलन भी किए, लेकिन शासन – प्रशासन ने क्षेत्र की अनदेखी की, जिसके लिए पुनः आन्दोलन करना पड़ा। धरना स्थल पर पी. सी. मिश्रा, ललित रावत, जगदीश घुगत्याल, कमल किशोर, मनोज भाकुनी, गणेश पालीवाल, हरीराम आर्या, कमल सिंह, राम सिंह, प्रेम सिंह मेहता, नन्दन सिंह मेहता, उमाकांत खुल्बै, महिला मंगल दल शिलंग, दौला, घुघूती, धमेड़ा, बाजन व समस्त क्षेत्रीय जनता सहयोग में बैठे रहे।



