नव निर्मित शिव मंदिर थापला में शिवलिंग मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा जयकारा के साथ हुई आयोजित।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण के ग्राम थापला में नव निर्मित शिव मन्दिर में शिवलिंग व मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा क्षेत्रीय जनता के सहयोग से जयकारे के साथ की गई। उक्त स्थान में कई सालों से बन रहें शिव मंदिर निर्माण की नींव स्वर्गीय नारायण राम पुत्र स्वर्गीय श्री हयात राम निवासी थापला ने रखीं थीं। लेकिन कई सालों बाद अब सभी ग्रामवासियों के सहयोग से यह शिव मंदिर बनाया गया।

इसी क्रम में आज शिव मंदिर में शिवलिंग मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही विशाल भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें दूर – दूर से भक्तजन आशिर्वाद लेने पहुंचे। आयोजित कार्यक्रम में आचार्य पंडित टीकाराम, जयानन्द, हरीश चन्द्र व भूवन चन्द्र पांचो पंडितो ने मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कर लोगों को आशीर्वाद दिया, व सभी क्षेत्रीय जनता के लिए पूजा अर्चना कर सुख – समृद्धि की कामना की।
आयोजित कार्यक्रम के विशेष अतिथियो में ब्लॉक प्रमुख भिकियासैंण चित्रा आर्या, चन्द्र शेखर, राकेश नाथ, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा कड़ाकोटी, गोपाल कड़ाकोटी, रमेश चन्द्र, नीरज पधान, कार्यक्रम आयोजक विजय आर्या, ग्राम प्रधान थापला गोविन्द राम, ओम प्रकाश, महेंद्र कुमार, खुशहाल, सुरेश चन्द्र, अशोक चन्द्र, चन्दन प्रकाश, नंदकिशोर, जशीराम, सोनू, संजय, महेश, नरेन्द्र कुमार आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।



