बिना पुलिस सत्यापन के मजदूर रखना ठेकेदार को पड़ा भारी, 5000 रुपये का किया चालान।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने – अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों/जनपदों से जनपद में कार्यरत/ निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/मजदूरों/फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत – प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार/मजदूर रखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।

सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी द्वारा सत्यापन अभियान के दौरान मजदूरों के सत्यापन चैक किये गये तो एक ठेकेदार द्वारा अपने मजदूरों का सत्यापन नहीं कराया गया था, जिस पर सम्बन्धित ठेकेदार का पुलिस एक्ट में 5 हजार रुपए का नगद चालान किया गया। सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए किरायेदार/मजदूर रखने से पूर्व अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने की सख्त हिदायत दी गयी।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *