राम जी के राज्याभिषेक के साथ भरसोली में दिन की रामलीला हुई संपन्न।

भिकियासैंण/स्याल्दे। विकासखण्ड स्याल्दे के ग्राम सभा भरसोली में आदर्श रामलीला समिति के तत्वाधान में आयोजित दशम दिवस की रामलीला में रावण अहिरावण संबाद, हनुमान मकरध्वज संवाद, राम रावण युद्ध व राम राज्याभिषेक मंचन के साथ संपन्न हो गया है। दशम दिवस का उद्घाटन राजकीय ठेकेदार वीरेन्द्र रावत ने किया।

राम, लक्ष्मण, सीता की भूमिका में आशा मेहरा, लक्ष्मी मेहता व तनुजा बंगारी रही। हनुमान की भूमिका में हीरा सिंह बंगारी, रावण की भूमिका में प्रयाग जोशी, मकरध्वज की भूमिका में अर्जुन टनवाल, अहिरावण की भूमिका में नन्दन सिंह डंगवाल द्वारा सून्दर अभिनय किया गया। आदर्श रामलीला समिति द्वारा सभी पात्रों को शॉल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रामलीला के अध्यक्ष बचीराम डुंगरियाल व ग्राम प्रधान मीनाक्षी देवी द्वारा सहयोग हेतु सभी क्षेत्रों लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर दीवान सिंह, गणेश भरतोला, नंदाबल्लभ भट्ट, गोविन्द सिंह, कलावती देवी, मधुली देवी, कविता देवी, बालम सिंह, हीरा सिंह, महेश पंचोली, कैलाश ढौंडियाल, बचें सिंह, राजेंद्र सिंह, मनीराम, रमेश प्रसाद, पूरन आर्य, उत्तम सिंह, महेन्द्र सिंह बंगारी देवी आदि भारी संख्या में मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *