जंगल में मिला नवविवाहिता का शव, मचा हड़कंप, पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु शव भेजा रानीखेत।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट के स्याल्दे अन्तर्गत कैलानी में स्थित सोलर प्लांट से लगे जंगल में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार शव महिला का था। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान स्याल्दे ब्लॉक के देघाट से लगे जैखाल के तोक गहटदुआ निवासी पूजा (23 वर्ष) पुत्री बालम सिंह के रुप में हुई है।

मृतका का विवाह करीब 6 महीने पहले हरीश किरौला निवासी बुराड़ी दिल्ली के साथ हुआ था, जो इन दिनों मायके आई थी। बताया गया है कि जन्माष्टमी के दिन महिला शिवालय में जल चढ़ाने के लिए कफलटाना गई, लेकिन घर नहीं लौटी। परिजनों ने पूजा की गुमशुदगी की रिपोर्ट देघाट थाने में लिखवाई थी, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। वहीं रविवार की देर शाम कैलानी में लगे सोलर प्लांट के कर्मचारियों ने शव देखा और पुलिस को जानकारी दी।

वहीं सूचना मिलने के बाद एसआई गणेश राणा और तहसीलदार दीवान गिरि मौके पर पहुंचे। नवविवाहिता की मृत्यु कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही हैं। वहीं शव का पंचायतनामा भर कर पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु रानीखेत भेज दिया है। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र मे दहसत फैली है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *