इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले अभियुक्त को थाना देघाट टीम ने उत्तरकाशी से किया गिरफ्तार।
भिकियासैंण। इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग से दोस्ती कर रहा एक युवक को बहला फुसला कर ले जाने पर देघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामला 29.01.2025 को थाना क्षेत्र की एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष के बिना बताए घर से चले जाने के संबंध मे दी गई तहरीर के आधार पर थाना देघाट में मुकदमा अपराध संख्या 4/25 धारा 140 (3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधितों को गुमशुदा बालिका को शीघ्र बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी करते हुए अथक प्रयासों से ग्राम मट्टी उत्तरकाशी से अभियुक्त घनश्याम के कब्जे से किशोरी को सकुशल बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गई।
युवक ने नाबालिग बालिका से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती की और लगातार 3 सालों से बातें कर रहा था। 28 जनवरी को बालिका को बहला फुसलाकर रामनगर बुलाया और अपने साथ भगा ले गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –
घनश्याम उम्र 18 वर्ष पुत्र पूरनलाल निवासी ग्राम मट्टी चौकी धोतरी कोतवाली उत्तरकाशी जनपद उत्तरकाशी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में –
1- अपर उ.नि. गणेश सिंह राणा
2- कानि. सुरेंद्र सिंह
3- महिला कानि. पूनम पंकज शामिल रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण



























