अन्य नगरों व ग्राम सभाओं से शामिल मतदाताओं को नगर पंचायत की वोटर लिस्ट से नाम हटाने की मांग हुई मुखर।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नंदन सिंह बिष्ट ने नगर पंचायत भिकियासैंण में शामिल नगरों व ग्राम सभाओं में वोटर लिस्ट से नाम हटाने की मांग की है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय चुनाव की मतदाता सूची में हो रही गड़बडी को ठीक करने की मांग करते हुए कहा है कि जो शुल्क नाम दर्ज करने या फिर हटाने में लगता था उसे समाप्त करने वाले कदम का स्वागत किया है।

साथ ही चेताया है, कि नगर पंचायत भिकियासैंण की मतदाता लिस्ट 2024 के निकाय चुनाव में अनेक मतदाता ऐसे हैं, जिनके नाम ग्राम, क्षेत्र पंचायत व नगरों के साथ-साथ नगर पंचायत भिकियासैंण के मतदाता सूची में भी अंकित है, जिनकी जानकारी उन्होंने समय-समय पर अलग-अलग स्तर पर प्रशासन को अवगत कराया कि नगर पंचायत में नाम शामिल है, तथा इस पर शीघ्र कार्यवाही करने का निवेदन किया है। श्री बिष्ट ने उक्त वोटर लिस्ट मे शीघ्र नाम हटाने की मांग उपजिलाधिकारी भिकियासैंण व अधिशाषी अधिकारी भिकियासैंण को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया गया है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *