कार का टायर फटने से घनघोर जंगल में फसे परिवार को डायल 112 पुलिस टीम ने 16 किमी. दूर घर तक पहुंचाया सुरक्षित।

भिकियासैंण। कल गुरुवार रात्रि कॉलर विनोद द्वारा डायल 112 में रात्रि 11:30 बजे सूचना दी कि वह परिवार सहित देहरादून से अपने गाँव चकरोटी देघाट जा रहे थे। नैल से आगे जंगल में उनकी गाड़ी का टायर फट गया है, उनके साथ महिला व बच्चे भी हैं और स्टेपनी भी पंचर है।

इस सूचना पर थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में डायल 112 टीम हेड कांस्टेबल सुरेश चंद कानि. हेमंत मनराल, कानि. रविंद्र कंबोज मौके पर पहुंचे और घनघोर जंगल में फसे परिवार को डायल 112 वाहन में बिठाकर सुरक्षित 16 किमी. दूर उनके घर चकरोटी तक सकुशल पहुंचाया। संकट के समय पुलिस टीम से मिली मदद से पूरा परिवार खुश था और सहायता के लिए पुलिस टीम का धन्यवाद कहा।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *