भरसोली के सिद्धेश्वर मन्दिर में आयोजित रामलीला का आकर्षण रहा दशरथ विश्वामित्र संवाद।

भिकियासैंण। विकासखंड स्याल्दे के भरसोली में सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय में रामलीला मंचन के द्वितीय दिवस पर मुख्य अतिथि पूरन चन्द्र भिरकनी सरपंच भरसोली व सरपंच संगठन अध्यक्ष स्याल्दे ने रामलीला का शुभारंभ किया। रामलीला के द्वितीय दिवस पर दशरथ-विश्वामित्र संवाद, ताड़का वध, सुबह-मारीच वध, सीता स्वयंवर का संदेश, अहिल्या उद्धार, सीता द्वारा गौरी पूजन रहा। दशरथ की भूमिका में गोविन्द बंगाली, विश्वामित्र की भूमिका में पूरन भिरकनी, राम में तनुजा बंगारी, लक्ष्मण नैना मयाल, सीता पूजा बंगारी द्वारा बखूबी निभाया गया।

रामलीला समिति के अध्यक्ष बचीराम डुंगरियाल ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया व क्षेत्रवासियों से रामलीला मंचन में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने को कहा। रामलीला मंचन में सहयोग हेतु महेन्द्र सिंह बंगारी, हीरा सिंह बंगारी, कैलाश ढौंडियाल, हंसी सजवाण, रेखा आर्या, निर्मला आर्या, खिल्पा डंगवाल, कविता देशवाल, महेश पंचोली, मधुली भिरकनी, जीवन्ती बंगारी, कलावती पालीवाल सहित स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किया जाएगा।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *