आगामी 4 अक्टूबर से शुरु होने वाले खेल महाकुंभ की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश।

अल्मोड़ा। आगामी 4 अक्टूबर से शुरु हो रहे खेल महाकुंभ के सफल आयोजन हेतु जनपद स्तरीय आयोजन समिति की बैठक जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। इस दौरान समिति में यह तय किया गया कि न्याय पंचायत स्तर के आयोजन हेतु शुभारंभ अवसर की प्रतियोगिताएं नगर स्थित हेमवती नन्दन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह ध्यान रखा जाए कि स्टेडियम को हानि न पहुंचे। उन्होंने बताया कि शुभारंभ अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल ले. ज. (सेनि) गुरमीत सिंह का आगमन भी प्रस्तावित है। बैठक के दौरान उन्होंने सबंधित अधिकारियों को समस्त व्यवस्थाएं एवं तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा, सीओ विमल प्रसाद, जिला विकास अधिकारी एस. के. पंत, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार चौहान, जिला खेल अधिकारी माहेश्वरी आर्य समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *