कल रात की आंधी ने मचाई तबाही, मानिला देवी मंदिर कमराड़ में बने नौ दुर्गा मंदिर का प्रवेश द्वार हुआ ध्वस्त।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण के विनायक क्षेत्र में विगत रात्रि आंधी – तूफान आने से भारी नुकसान से मानिला देवी मंदिर कमराड़ विनायक नौ दुर्गा मंदिर का प्रवेश द्वार ध्वस्त हो गया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने बताया कि विगत शायं शनिवार आए भीषण तूफान ने नौ दुर्गा मंदिर कमराड़ विनायक के प्रवेश द्वार पर लगे टफन ग्लास चकनाचूर हो गया है, तेज आंधी ने इसके एल्यूमिनियम के चौखट भी उखाड़ दिए है।

इस आंधी से मंदिर को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, यहाँ पर लगी सौर ऊर्जा की प्लेटें भी उड़ गई हैं। मंदिर परिसर में अनेक पेड़ भी धराशायी हो गये हैं। आंधी रात में आने से कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा भारी जनहानि का अंदेशा हो सकता था। प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष श्री तड़ियाल ने इसकी सूचना भिकियासैंण तहसील के कन्ट्रोल रुम में इसकी सूचना भी दे दी है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *