अल्मोड़ा पुलिस की फायर सर्विस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चितई के पास जंगल में लगी आग को बुझाया।

अल्मोड़ा। रात्रि में फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि चितई के पास जंगल में आग लगी है। सूचना पर अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के निर्देशन में फायर सर्विस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, जंगल की आग मुख्य मार्ग के पास पहुंचने वाली थी, जिसे फायर सर्विस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर 2 होज पाइप की सहायता से आग को बुझाया गया।

अल्मोड़ा फायर सर्विस टीम में –
लीडिंग फायरमैन – किशन सिंह
फायर सर्विस चालक – विपिन बडोला
महिला फायरमैन – कल्पना, प्रियंका राणा आदि शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *