राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर किशनपुर, गौलापार में प्रथम पुरातन विद्यार्थी समागम 2024 का किया गया आयोजन।

हल्द्वानी (गौलापार)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर किशनपुर, गौलापार में प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार के निर्देशन में प्रथम पुरातन विद्यार्थी समागम 2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर अंजू अग्रवाल स्टेशन उच्च शिक्षा अति विशिष्ट अतीक श्री नवीन कुमार तथा श्री के. कांडपाल भारतीय स्टेट बैंक मंगलपड़ाव, शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. मुकेश बेलवाल तथा प्राचार्य द्वारा संयुक्त रुप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुति पुस्तक एवं बैच अलंकरण कर अतिथि गणों का स्वागत किया गया।

तत्पश्चात महाविद्यालय की समस्त प्रार्थना की गांव द्वारा कोलगेट की प्रस्तुति ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर कैलाश चंद्र द्वारा महाविद्यालय के लक्ष्य एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सभी के लिए समान शिक्षा पर जोर दिया। उत्तीर्ण छात्र धीरज गड़कोटी द्वारा महाविद्यालय में हुए उनके अविस्मरणीय अनुभव को साझा करते हुए उन्हें अपने जीवन में उतरने के लिए कहा। प्रथम छात्र संघ अध्यक्ष गीतांशु जोशी ने जीवन में छात्र जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक श्री नवीन कुमार ने अपने छात्र जीवन की स्मृति को छात्रों के समक्ष साझा करते हुए युवा भारत के नागरिकों को राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आने की प्रेरणा दी। संघ अध्यक्ष डॉ. मुकेश बेलवाल ने कहा कि पढ़ाई के बाद रोजगार जमीन के रुप में छात्र अपने व्यक्तित्व का निर्माण कर सकते हैं।

प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार ने निदेशक उच्च शिक्षा के प्रमुख महाविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। श्री के. कांडपाल एसबीआई ने संस्था के प्रयासों की सराहना की निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड ने महाविद्यालय द्वारा अल्प समय में उच्च प्रतिमान स्थापित करने पर समस्त कार्मिकों को बधाई दी, उन्होंने परस्पर समन्वय एवं सहयोग के बल पर संस्था को आगे बढ़ने पर बल दिया। महाविद्यालय द्वारा छात्र-छात्राओं की शैक्षिक यात्रा को एक प्रमाण पत्र के रुप में पिरोकर आशीर्वाद स्वरुप वितरित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त सम्भ्रांत नगरीकरण, अभिभावक शिक्षक संघ पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं वर्तमान छात्र संघ पदाधिकारी सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कार्मिक तथा अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अर्चना जोशी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *