एकता सीएलएफ गुमटी में प्रथम वार्षिक आम सभा बैठक का हुआ आयोजन।
भिकियासैंण। एकता सीएलएफ गुमटी विकासखंड स्याल्दे में प्रथम वार्षिक आम सभा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि विधायक सल्ट महेश जीना व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य नैल प्रवीण कुमार एवं ग्राम प्रधान कमान चन्द्रा पटवाल व जिला परियोजना अल्मोड़ा रीप से सहायक प्रबंधक संदीप सिंह थे। आम सभा बैठक में निदेशक मंडल का सर्व सहमति से चयन किया गया।

क्लस्टर के बिजनेस प्रमोटर सुनील कुमार द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में सभी समूह से लगभग 340 स्वयं सहायता महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि विधायक सल्ट महेश जीना द्वारा सहकारिता भवन निर्माण हेतु दो लाख पचास हजार रुपए की धनराशि की घोषणा की गई। बैठक में रीप परियोजना से सम्बंधित गतिविधियों की जानकारी सहायक प्रबंधक संदीप सिंह द्वारा विस्तार पूर्वक दी गई। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार बिजनेस प्रमोटर द्वारा किया गया।



