पाँच दिवसीय शीतकालीन कार्यशाला का विविध खेल गतिविधियों के साथ हुआ शुभारंभ।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट, भिकियासैंण (अल्मोड़ा) में प्रारंभिक स्तर के बच्चों का पाँच दिवसीय शीतकालीन कार्यशाला (विंटर कैम्प) की शुरुआत 5 जनवरी 2025 से बच्चों की विविध खेल गतिविधियों के साथ हुई। प्रथम दिन की कार्यशाला के अवसर पर विद्यालय के संरक्षक श्री नन्दकिशोर उप्रेती जी उपस्थित रहे। आज बच्चों के द्वारा मानसिक खेल शतरंज व पारंपरिक खेल बाध बकरी का खेल खेला गया। बच्चों द्वारा विविध पारंपरिक शारीरिक खेल खेलकर अपने छुट्टी के दिनों के समय का सही सदुपयोग किया गया।

इसके उपरांत बच्चों ने अजैविक कचरा, संचार के साधन, परिवहन के साधनों को चित्रकला के माध्यम से प्रदर्शित किया। इस कार्यशाला में जानवी डंगवाल, प्रिन्स उप्रेती, ललित सिंह, कामना उप्रेती, तृप्ति उप्रेती, पल्लवी उप्रेती, सौम्या रावत, लक्की नेगी आदि ने प्रतिभाग किया। शीतकालीन कार्यशाला संयोजक कृपाल सिंह शीला ने विद्यालय के संरक्षक श्री नन्दकिशोर उप्रेती जी व सभी प्रतिभागी बच्चों का आभार व्यक्त करने के साथ सभी बच्चों से इस कार्यशाला का लाभ उठाने का निवेदन किया। यह कार्यशाला प्रतिदिन 09:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक 9 जनवरी 2025 तक चलेगी।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *