दीपावली त्यौहार पर प्रदेश में 1 नवम्बर को भी सरकार ने दिए सार्वजनिक अवकाश के आदेश।

देहरादून। 1 नवंबर को भी दिवाली का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। दिवाली पर दो तिथियों की वजह से संशय की स्थिति बनी हुई है। 31 अक्टूबर को पहले से ही सार्वजनिक अवकाश घोषित किया हुआ था, लेकिन 1 नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की जा रही थी, जिसके बाद आज प्रदेश सरकार द्वारा 1 नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। बीते दिन ही सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने 31 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश का आदेश जारी किया था। आज जारी हुए आदेश में 31 अक्टूबर 2024 (गुरुवार) और 1 नवम्बर 2024 (शुक्रवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *