इण्टर मीडिएट परिषदीय परीक्षा 2024-25 की शान्तिपूर्ण हुई परीक्षा।

भिकियासैंण। उत्तराखण्ड विद्यालय शिक्षा परिषद् रामनगर द्वारा आयोजित इण्टरमीडिएट की परीक्षाएँ विगत दिवस शुक्रवार को हिन्दी, कृषि हिन्दी विषय की परीक्षा के साथ प्रारम्भ हुई। विकासखण्ड भिकियासैंण में बनाए गए छः परीक्षा केन्द्रों में कुल संस्थागत व व्यक्तिगत 307 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें से 305 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।

खण्ड शिक्षा अधिकारी भिकियासैंण डॉ. रवि मेहता द्वारा ब्लॉक स्तर हेतु नामित सचल दल को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण हेतु रवाना किया गया। सचल दल द्वारा आज राजकीय इण्टर कॉलेज पन्तस्थली तथा इण्टर कॉलेज बासोट का निरीक्षण किया गया। परीक्षा पूर्ण गोपनीयता, सुचिता व शान्तिपूर्वक संचालित की जा रही थी। सचल दल हेतु ललित मोहन जोशी सहायक अध्यापक, इन्द्र सिंह बिष्ट प्रवक्ता, रेनु यादव सहायक अध्यापक व निकिता कन्याल नामित किए गए हैं। कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी भिकियासैंण में बनाए गए कन्ट्रोल रुम हेतु प्रमोद कुमार दुर्गापाल प्रवक्ता, अखिलेश बिष्ट सहायक अध्यापक तथा नवीन चन्द्र सहायक अध्यापक नामित किए गए हैं।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *