डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण के प्रयोगशाला कर्मियों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर चौथे दिन भी जारी रखा विरोध प्रदर्शन।
भिकियासैंण। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण के प्रयोगशाला कर्मियों ने अपनी जायज तीन सूत्रीय मांग रखी। मांगो में प्रयोगशाला कर्मियों के पदोन्नति ढांचे का पुनर्गठन, ग्रेड पे ₹2400 को 2013 के बजाए 01.01.2006 से लागू करना तथा शैक्षिक योग्यता को बढ़ाना के संबंध में प्रयोगशाला सहायक बिरेन्द्र राम व शेर सिंह ने महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. विश्वनाथ पांडे को ज्ञापन सौंपा तथा विगत दस वर्षों से लंबित मांगों के समाधान हेतु वार्ता की।

प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आज चौथे दिन भी काला फीता बांधकर अपने कार्यों का निर्वहन करते हुए विरोध प्रदर्शन जारी रखा जो 5 अक्टूबर 2024 तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा यदि कोई कार्यवाही नहीं हुई तो 15 अक्टूबर 2024 को उत्तराखंड विश्वविद्यालय, महाविद्यालय प्रयोगशाला कर्मी संघ के नेतृत्व में प्रदेश के समस्त प्रयोगशाला सहायक एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।



