भरसोली के सिद्धेश्वर मन्दिर में आयोजित रामलीला का मुख्य आकर्षण रहा कैकई-दशरथ संवाद।

भिकियासैंण। विकासखंड स्याल्दे के भरसोली में सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय में रामलीला मंचन के चतुर्थ दिवस पर कैकई-दशरथ संवाद का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि देव सिंह बंगारी ने ग्राम विजराण चतुर्थ दिवस रामलीला का शुभारंभ किया।

चतुर्थ दिवस पर कैकेई-मंथरा संवाद, दशरथ-कैकेई संवाद, राम-सीता, लक्ष्मण-कौशल्या संवाद के साथ ही वन-गमन मंचन रहा। कैकई की भूमिका में पूजा गंधर्व, मंथरा हीरा सिंह बंगारी, दशरथ की भूमिका में गोविन्द बंगारी, राम तनुजा बंगारी, लक्ष्मण नैना मयाल, सीता पूजा बंगारी, कौशल्या नरेन्द्र कुमार द्वारा निभाया गया।

रामलीला समिति के अध्यक्ष बचीराम डुंगरियाल ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया। रामलीला मंचन में सहयोग महेन्द्र सिंह बंगारी, बचे सिंह बंगारी, हीरा सिंह बंगारी, कैलाश ढौंडियाल, हंसी सजवाण, रेखा आर्या, निर्मला आर्या, खिल्पा डंगवाल, कविता देशवाल, महेश पंचोली, मधुली भिरकनी, जीवन्ती बंगारी, कलावती पालीवाल, दीवान सिंह बंगारी, पुष्पा पाण्डे, पूरन भिरकनी, गणेश चन्द्र भरतोला, पार्वती भिरकनी, दौलत सजवान सहित स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किया गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *