स्याल्दे बाजार में भव्य जुलूस: चौकोट संघर्ष समिति के समर्थन में बाजार रहा बंद।
स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे में 8 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा धरना–प्रदर्शन जब विधायक महेश जीना के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ, तो इसके तुरंत बाद सोमवार को प्रशासन द्वारा क्षेत्रवासियों पर कथित रुप से झूठे मुकदमे दर्ज किए जाने के विरोध में बड़ा प्रदर्शन हुआ। भारी संख्या में क्षेत्रवासियों ने स्याल्दे बाजार में भव्य जुलूस निकाला, नारेबाजी की और दर्ज मुकदमों को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि 20 नवंबर को पूर्व सूचना देकर अपने हक–हकूक और अधिकारों की बात शांतिपूर्ण तरीके से रखी गई थी, लेकिन प्रशासन ने बिना विचार किए दर्जनों महिला–पुरुषों पर कई धाराओं में मुकदमे दर्ज कर दिए। इसे उन्होंने क्षेत्र को विभाजित और शर्मसार करने वाली सोची–समझी कार्रवाई बताया।
आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द ही दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
जुलूस में एडवोकेट राकेश बिष्ट, पूरन पालीवाल, हर सिंह उर्फ गागुली, भुवन सिंह मनराल, गिरधर सिंह, नरेंद्र सिंह, घनश्याम जोशी, वीरेंद्र नेगी, तेजपाल सिंह, रवि बंगारी, दिनेश राणा, राजकुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य जीतेंद्र रजवार, ललित बिष्ट, डिकम्बर धौलाखंडी, प्रकाश जुयाल, मनोहरी देवी, देवकी देवी, मुन्नी देवी, बसंती देवी, दौलत खाती, सोनू अग्रवाल सहित खटलगांव, तिमली, पैठाना, जसपुर, कैहडगांव, भाकूड़ा व स्याल्दे बाजार के लोग शामिल रहे।



