मौसम विभाग ने जारी किया मौसम ऑरेंज अलर्ट, दो दिनों में जनपद में भारी बारिश के हुए आसार।

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद के लिए मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिनॉंक 21 जुलाई से दिनॉंक 22 जुलाई 2024 को जनपद अल्मोड़ा के कुछ स्थानों में भारी से भारी वर्षा होने के साथ ही कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि उक्त के दृष्टिगत जनपद में अपने अधीन समस्त ईकाईयों को तत्परता बरतने एवं सजग रहने के साथ ही किसी भी आपात स्थिति का सामना करने हेतु समस्त आवश्यक उपाय किये जाएं। कार्मिकों को सतर्कता का उच्च स्तर बनाये रखने, खोज बचाव एवं अन्य सम्बन्धित कार्याेें के लिए उत्तरदायी समस्त कार्मिकों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। वृक्ष गिरने से अवरुद्ध हुए मार्गों, क्षति के सम्बन्ध में जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के दूरभाष न. 05962-237874, 237875 एवं मोबाईल नम्बर 7900433294 पर तत्काल अवगत कराने सम्बन्धी आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *